बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर संग सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें वीडियो आदि साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस के घर में उनकी गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जिसे बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूरा किया गया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।