फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: बिपाशा बसु की हुई गोद भराई, एक्ट्रेस ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2022 03:23 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु की गोदभराई की तस्वीरें - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर संग सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें वीडियो आदि साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस के घर में उनकी गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जिसे बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूरा किया गया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु - फोटो : insta
गोद भराई में बेहद खूबसूरत लगीं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अपनी गोदभराई फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गुलाबी रंग की  बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने गोल्ड के गहने पहने हुए हैं। इस पारंपरिक लुक में बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो उन्हें और भी आकर्षक बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
गोदभराई फंक्शन में बिपाशा बसु अपनी मां के साथ - फोटो : insta
अपनी मां की तरह गुड मॉम बनना चाहती हैं बिपाशा
कुछ तस्वीरों में बिपाशा को पति करण संग नजर आ रही हैं, जबकि उन्होंने अपनी मां के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा- मैं आप जैसी मां बनना चाहती हूं। लव यू मां। इसी के साथ बिपाशा ने एक छोटी वीडियो क्लिप भी शेयर की है जिसमें वह रसम के अनुसार से खाना खाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु - फोटो : insta
फैंस ने लुटाया प्यार
बिपाशा की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-आप बहुत सुंदर हो। वहीं दूसरे ने लिखा-आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं, बहुत खूबसूरत! ईश्वर आपको, करण को और आपके बच्चे को आशीर्वाद दें। बाकी प्रशंसक भी इसी तरह से अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें