बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। बिपाशा इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो समुंदर में नहाती नजर आ रही हैं। अब इस पर फैंस की काफी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।