बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने 39वें जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दीं। 7 जनवरी को मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए बॉलीवुड की इस बंगाली बाला ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उन्हें देखते रह गए।
दरअसल शनिवार रात पति करण सिंह ग्रोवर और फैमिली के साथ जन्मदिन मनाने के बाद दोनों ने मीडिया के साथ भी बिपाशा का बर्थडे मनाया। जिसकी तस्वीरें पति करण सिंह ग्रोवर और खुद बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस दौरान केक काटने के दौरान बिपाशा की पति करण सिंह ग्रोवर के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। बिपाशा-करण मीडिया के कैमरे के सामने लिप-लॉक करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
Bipasha Basu
बिपाशा बसु ने 7 जनवरी की रात अपना 39वां जन्मदिन दोस्तों के साथ पार्टी करके एन्जॉय किया। इस दौरान बिपाशा की पार्टी में उनके सभी मेहमानों ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। उनकी पार्टी में दीया मिर्जा पति साहिल सांघा के साथ तो शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा को वेन्यू के बाहर देखा गया।
4 of 5
Bipasha Basu
बिपाशा की पार्टी में इसके अलावा सोफी चौधरी, मनीष पॉल, डिने पांडे, यास्मीन कराचीवाला, करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर भी पार्टी गेस्ट की लिस्ट में शामिल रहे।
बिपाशा बसु की इस पार्टी में उनके पति करण सिंह ग्रोवर की ड्रेस काफी चर्चा में बनी रही। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें वायरल होते ही करण के कपड़ों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने उनकी तुलना भोजपुरी हिरोइन से की तो किसी ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि लगता है करण ने बिपाशा के कपड़े पहन लिए थे।