आशिकी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अनुराधा पौडवाल ने बोया बीज
फिल्म ‘आशिकी’ बनने की भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार एक मशहूर गीतकार से गाने लिखवाने गए थे जिन्होंने उन्हें उन दिनों के प्रचलन के हिसाब से द्विअर्थी गाने सुना दिए। गुलशन कुमार के साथ मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल को भी इस पर बहुत गुस्सा आया। वह बताती हैं, ‘मैंने एक हफ्ते का समय मांगा और संगीतकार आनंद मिलिंद से संपर्क किया। उनको मैने बताया कि ऐसे ऐसे गाने हैं। उन्होंने तमाम सवाल किए। मैंने कहा कि न तो फिल्म तय है, न हीरो हीरोइन, बस गाने तय हैं। फिर मजरूह सुल्तानपुरी साहब आए। उन्होंने पहला गाना लिखा, 'क्या करते थे सजना तुम मुझसे दूर रहके'। अगले 15 दिनों में हमने 10 गाने बना लिए। ये गैर फिल्मी गानों की कैसेट ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ रिलीज हुई तो हाथों हाथ बिक गई। फिर 'जीना तेरी गली' कैसेट तैयार हुआ। उसके बाद 'फिर लहराया लाल दुपट्टा' का। इन गानों को दूरदर्शन पर चलाने भर के लिए इन गानों को लेकर फटाफट फिल्में भी बनीं।’