लोकसभा चुनाव नतीजे आने के ठीक अगले दिन ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पूरे देश में अपने चाहने वालों से रू ब रू होंगे। जी नहीं, हम ये नहीं कह रहे कि बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी आम चुनाव के नतीजों के अगले ही दिन फिर से प्रधानमंत्री बन जाएंगे, बल्कि खबर ये है कि उन पर बनी बायोपिक आखिरकार 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : amar ujala
अपनी मेकिंग के समय से ही सुर्खियों में बनी रही फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज की तारीख को लेकर बीजेपी समर्थकों में लगातार उत्सुकता बनी रही है। यह फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अखबारों में फिल्म के पोस्टर छपने के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
इसी बीच फिल्म की रिलीज एक हफ्ते पहले खिसकाकर 5 अप्रैल करने का ऐलान हो गया। बॉम्बे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आय़ोग तक दाखिल याचिकाओं का असर ये हुआ कि आयोग ने फिल्म की रिलीज पर मतदान के सारे चरण पूरे होने तक रोक लगा दी।
4 of 5
पीएम मोदी बायोपिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान फिल्म की तमाम प्रचार सामग्री भी सोशल मीडिया और इंटरनेट से फिल्म के निर्माताओं को हटानी पड़ी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के किरदार में मनोज जोशी दिखेंगे।
अमर उजाला से बातचीत में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के निर्माता संदीप सिंह कहते हैं, ‘देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमने देश के कानूनों का सम्मान किया है। अब दर्शकों की उत्सुकता का सम्मान करते हुए हमने फिल्म को आम चुनाव के नतीजे आने के ठीक अगले दिन यानी 24 मई को रिलीज करने का फैसला किया है। अब शायद किसी को इससे परेशानी नहीं होगी, ये अलग बात है कि फिल्म का प्रचार करने के लिए इसके चलते हमें ज्यादा समय नहीं मिलेगा।’ फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।