सरहद पर तैनात भारतीय सेना का जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रैमन ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1995 में 'हेड्स एंड टेल्स' शीर्षक वाली एक टीवी डॉक्यूमेंट्री सीरीज से की। यह शो जानवरों के संरक्षण के बारे में था और इस शो को राजनेता मेनका गांधी ने होस्ट किया। फिर रैमन ने अंकू पांडे के साथ एक डॉक्यूमेंट्री 'गढ़वाल- ए होम इन द माउंटेन्स' का निर्माण और निर्देशन करके फिल्मकारी में कदम रख दिया। इसके बाद रैमन बड़े समय अंतराल में कभी जल सेना, कभी थल सेना, कभी वायु सेना पर आधारित 'मिशन उड़ान', 'नेट जिओ मिशन नेवी', 'मिशन आर्मी' जैसी टीवी डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाते रहे।