फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू से पहले बन चुकी हैं इन सेलेब्स पर बायोपिक, लिस्ट में मनमोहन सिंह- पीएम मोदी का नाम भी है शामिल

Thu, 26 Sep 2019 12:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स पर बनीं बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बायोपिक का चलन नया नहीं है। एक के बाद एक कई बायोपिक्स रिलीज हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम शामिल हो रहा है- रानू मंडल का। रानू की जिंदगी से प्रेरणा लेकर फिल्मकार ऋषिकेश मंडल उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बायोपिक्स बन चुकी हैं जिसमें मनमोहन सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी, मेरी कॉम, संजय दत्त और मिल्खा सिंह जैसे कई लोगों का नाम शामिल है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बायोपिक्स के बारे में....

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
the accidental prime minister
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
11 जनवरी 2019 को द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से अनुपम ने सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
पीएम नरेंद्र मोदी 
देश के प्रधानमंत्री पर भी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म बन चुकी है।  फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। फिल्म न तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाई और न ही विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बना पाए। लोगों ने सिरे से फिल्म को नकार दिया।

4 of 7
संजू - फोटो : सोशल मीडिया
संजू
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर भी बायोपिक 'संजू' बन चुकी है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। रणबीर ने अपनी जोरदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Bhaag Milkha Bhaag
भाग मिल्खा भाग
11 जुलाई 2013 को मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म में मिल्खा सिंह के किरदार में फरहान अख्तर ने जान डाली थी। फरहान ने इस किरदार से साबित कर दिया था कि वो सिर्फ एक कमाल के सिंगर और डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्टर भी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Mary Kom
मैरी कॉम
5 सितंबर 2014 को मैरी कॉम की बायोपिक 'मैरी कॉम' रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था। फिल्म में बॉक्सर मैरी के जिंदगी की कहानी को बखूबी दिखाया गया था। फिल्म देखकर आपको ये अहसास होगा कि जिंदगी में कुछ बड़ा करना आसान नहीं होता । लेकिन अगर आप ठान लें तो नामुमकिन भी कुछ नहीं होता। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का लोहा इस किरदार से साबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter
एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 
30 सितंबर 2016 को महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। फिल्म में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म में सुशांत ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि थिएटर से बाहर निकलते वक्त कुछ देर के लिए आप रियल और रील धोनी के चेहरे में कंफ्यूज हो जाते हैं। फिल्म में सुशांत के साथ ही साथ दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आए थे।
पढ़ें: 17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, फोटो देख पहचान नहीं पा रहे फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें