कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने रात-दिन कड़ी मेहनत की है, जो फिल्म के ट्रेलर और गानों में साफ नजर आता है। फिल्म पैरालंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज के बाद भी यह फिल्म दर्शकों के गहरा प्रभाव डालेगी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बायोपिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहीं।