वहीं, फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर ने कहा, फिल्म का नाम हमने शशिललिता रखा है क्योंकि इसमें दोनों नेताओं की बात होगी। खबरों की मानें तो जयललिता के रोल के लिए काजोल से और शशिकला के रोल के लिए अमला पौल से बात की जा रही हैं। बता दें शशिकला न सिर्फ जयललिता की सहेली थीं बल्कि उनके हर राज को भी जानती थीं। जयललिता के निधन के बाद वह एआईडीएमके की महासचिव बनी थीं लेकिन आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला को दोषी पाए जाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। इसके बाद से उन्हें पद से हटा दिया गया।