फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के इस विज्ञापन पर कंपनी ने दी सफाई, सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों को गलत ठहराया

Fri, 20 Nov 2020 04:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram/Youtube
जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह पर फिल्माए गए बिंगो के विज्ञापन को लगातार सोशल मीडिया पर विरोधाभास का सामना करता हुआ देख कंपनी खुद सफाई देने के लिए आगे आई है। इंटरनेट पर लगातार सक्रिय दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक आरोप लगा रहे हैं कि पिछले हफ्ते रिलीज हुआ रणवीर सिंह का विज्ञापन सुशांत का मजाक उड़ाता है। इसलिए, इस कंपनी और विज्ञापन का बहिष्कार करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : file photo
इस पर कंपनी ने आगे आकर सफाई देते हुए कहा है कि यह विज्ञापन किसी का मजाक नहीं उड़ाता और यह विज्ञापन अब नहीं, बल्कि पिछले साल बनाया गया था। पिछले हफ्ते रिलीज हुई बिंगो चिप्स के एक विज्ञापन में रणवीर सिंह विज्ञान की कुछ बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, विज्ञापन में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह से उनके कुछ पड़ोसी और रिश्तेदार एक साथ जीवन में आगे की योजना के बारे में पूछते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
इन सवालों से परेशान होकर रणवीर तेजी से चकमा देने वाला एक उत्तर देते हैं। वह उत्तर है, 'पैराडॉक्सिकल फोटोन्स ऑफ अतरंगी एल्गोरिदम को ई बराबर एमसी स्क्वायर में लगाकर इंटरस्टेलर मित्र मंडल कांफ्रेंस के एलियंस की फीलिंग्स मैच करने का प्लान है।' इसका कोई मतलब तो निकलता नहीं लेकिन ट्रोलर्स ने इसका मतलब निकाल लिया। सोशल मीडिया पर लगातार रणवीर को ट्रोल किया जा रहा है। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
ट्रोलर्स का कहना है कि विज्ञापन में विज्ञान की बड़ी-बड़ी बातें करके रणवीर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ा रहे हैं। कई लोगों ने तो रणवीर को अनपढ़ और गंवार भी कह डाला। रणवीर को इंटरनेट पर यह कहकर भी निशाना बनाया जा रहा है कि वह इस विज्ञापन के जरिए उस आदमी को निशाना बना रहे हैं तो अब इस दुनिया में ही नहीं रहा। वह अपने आप का बचाव भी नहीं कर सकता। अपने इस विज्ञापन की सोशल मीडिया पर लगातार छीछालेदर होती देख कंपनी खुद बचाव में आगे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : file photo
कंपनी ने अपने बचाव में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके विज्ञापन के लिए कथित तौर पर फैलाई जा रही जानकारियां गलत हैं। इस विज्ञापन के जरिए दिवंगत अभिनेता का मजाक नहीं उड़ाया गया। इस तरह के संदेश सोशल मीडिया पर सिर्फ नफरत फैलाने के लिए ही प्रसारित किए जा रहे हैं। इस विज्ञापन को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में फिल्माया था। लेकिन, जब यह विज्ञापन तैयार हुआ और कंपनी अपने नए प्रचार के लिए तैयार हुई तब तक कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दे दी थी। यही कारण है कि यह विज्ञापन थोड़ी देर से रिलीज किया गया। विज्ञापनों के साथ कंपनी का बहिष्कार का दंश कुछ समय पहले तनिष्का भी झेल चुकी है।

पढ़ें: मनोज बाजपेयी के नाम पर बना फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अभिनेता ने फैंस से कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें