अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने गंभीर विषय को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा। जिसे न केवल दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा। लेकिन अब फिल्म की तारीफ दुनिया के अमीर व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स ने की है।
पढ़ें- 1 मिनट के 1 करोड़ वसूलने वाली प्रियंका का एक फैन ने आसानी से लिया KISS, देखें वीडियो
विज्ञापन
2 of 4
Bill Gates
बिल गेट्स ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा' न्यूली मैरिड कपल पर आधारित एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है। जिसमें दर्शकों को भारत में स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों को दिखाया गया है।' बिल गेट्स ने ये ट्वीट 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के एक आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखी।
3/ “Toilet: A Love Story,” a Bollywood romance about a newlywed couple, educated audiences about India’s sanitation challenge. https://t.co/TIRRmcamLy
— Bill Gates (@BillGates) December 19, 2017
विज्ञापन
3 of 4
toilet ek prem katha
ये फिल्म इस साल 11 अगस्त को रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। ये फिल्म 18 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर महज कुछ ही दिनों में 216.58 करोड़ की कमाई कर डाली।
पढे़ं- सनी लियोन नहीं होंगी नए साल के कार्यक्रम में शामिल, सामने आई ये बड़ी वजह
आपको बता दें ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित है। जिसमें ये दर्शाया गया है गांव में टॉयलेट न होने पर महिलाओं को क्या क्या समस्याएं होती हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर थे।
पढ़ें- शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नजर आएगी संजय दत्त की 'बेटी'