वैजयंती माला
- फोटो : सोशल मीडिया
वैजयंती माला ने दिए बोल्ड सीन
अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में हीरोइनों के बिकिनी पहनने का ट्रेंड राज कपूर ने शुरू किया तो शायद गलत नहीं होगा। दरअसल, राज कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा फिल्मों में खुलेपन को बढ़ावा देते थे। इंडस्ट्री के टैबू तोड़ने में वह हमेशा आगे रहते थे। इसमें कोई दोराय नहीं कि हिंदी फिल्मों में बोल्डनेस का तड़का लगाने की शुरुआत 50 के दशक से ही हो गई थी और इसमें राज कपूर का बड़ा हाथ था। उन्होंने नरगिस और वैजयंती माला जैसी एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में बोल्ड डांस करवाए। दरअसल उस दौर में अधिकांश परिवारों में बेटियों के फिल्मों में काम करने पर प्रतिबंध था। मगर, उसी दौर में वैजयंती माला ने फिल्म 'संगम' के गाने 'बोल राधा बोल' में टाइट स्विमशूट पहनकर डांस किया था। उस समय इस सीन को लेकर काफी बवाल हुआ था। लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, क्योंकि तब ऐसा परिधान सामान्य बात नहीं थी।