फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की लड़की ने सोनू सूद से मांगी अगरबत्ती बनाने वाली मशीन, अभिनेता ने रखी ये शर्त

Tue, 09 Mar 2021 11:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
सोनू सूद ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों सहित हजारों लोगों की मदद की और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। अभिनेता ने अब बिहार की लड़की की मदद करने का फैसला किया। इस लड़की ने सोनू से मदद मांगी थी।हालांकि, सोनू ने मदद के बदले में शर्त भी रख दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बिहार की ज्योति राज नाम की लड़की ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया था, 'सोनू सूद भैया मेरा नाम ज्योति है और मैं बिहार की रहने वाली हूं।  आप हर किसी की मदद कर रहे हैं। मेरी भी थोड़ी मदद कर दीजिए। मुझे अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक अगरबत्ती मेकिंग मशीन चाहिए, ताकि मैं अपने परिवार का और अपने बच्चों की भूख मिटा संकू।'

विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने मदद करने का वाद किया।  साथ ही एक शर्त रख दी कि अगरबत्ती का पहला पैकेट मुझे मिलना चाहिए।  बीते दिनों सोनू सूद ने ऐसे ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ठगों ने सोनू सूद के फाउंडेशन 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के तहत लोन देने का दावा किया है। ठगों ने उत्तर प्रदेश में लोन दिलवाने के लिए 3500 रुपये देने के लिए कहा है।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी की शुरुआत में ही गरीब परिवारों की मदद की थी। उन्होंने अपने खर्चे पर कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। इसके अलावा कई छात्रों की भी सहायता की थी। साथ ही वो अब भी लगातार लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : file photo
बीते दिनों झांसी की एक बूढ़ी अम्मा का वीडियो देख सोनू सूद उनकी मदद को आगे आए थे। उन्होंने लंबे वक्त से पानी की समस्या झेल रहे गांववालों के गांव में हैंडपंप लगाकर समस्या दूर कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें