बिहार के मोतीहारी डिस्टिक का एक शख्स एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई का रुख करता है। अपने सपने को हकीकत में बदलने की तमाम कोशिशों के बाद भी जब सफलता नहीं मिलती तो ये शख्स हार नहीं मानता और काम की तलाश में लैटिन अमेरिकी देश कोस्टा रिका चला जाता है।
विज्ञापन
2 of 4
Prabhakar Sharan
एक दिन अचानक दुनिया प्रभाकर शरण का नाम स्पैनिश फिल्म एनरेडाडोस: ला कंफ्यूजन (इनटेंगल्ड: द कंफ्यूजन) में डेब्यू के बाद सामने आता है। फिल्म हिट साबित होती है और देखते ही देखते प्रभाकर शरण सुपरस्टार बन जाते हैं। यानि की जिस प्रभाकर शरण को बॉलीवुड ने कभी रिजेक्ट कर दिया था, उन्होंने हॉलीवुड फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन
3 of 4
Prabhakar Sharan
प्रभाकर की फिल्म साल 2017 की हिट फिल्मों में से एक रही। फिल्म के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसी पहली अमेरिकी फिल्म है जो बॉलीवुड स्टाइल में बनी है। इसमें बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही डांस और गाने हैं।
प्रभाकर इस अपनी फिल्म को मार्च-अप्रैल में हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी में ”एक चोर, दो मस्तीखोर” के नाम से रिलीज करने की है। उम्मीद है लैटिन अमेरिका के बाद फिल्म भारत में भी उतना ही कमाल दिखाएगी।