फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

Sat, 30 Mar 2019 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आज होगी। नतीजे आज 5 बजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। आज बिहार बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा रहा है। बिहार का बॉलीवुड से भी गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड में कई दिग्गज कलाकार हुए हैं जिनका संबंध बिहार से रहा है। ये कलाकार केवल पढ़ने में ही महारथी नहीं रहे बल्कि फिल्मों में भी हाथ आजमा कर सूबे का नाम रोशन कर रहे हैं। 

Bihar board class 12th 2019 के Result Updates देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मनोज वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
मनोज वाजपेयी
बिहार के रहने वाले मनोज वाजपेयी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि मनोज का फैमिली बैकग्राउंड एक किसान परिवार का है। मनोज वाजपेयी ने चौथी क्लास तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की। बाद में उन्हें बेतिया में पढ़ने के लिए भेज दिया गया। यहां उन्होंने केआर हाईस्कूल से मैट्रिक (10वीं) की। उन्होंने बेतिया के ही महारानी जानकी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

3 of 6
पंकज झा
पंकज झा
एक्टर पंकज झा की भी शुरुआती पढ़ाई सहरसा, बिहार से ही हुई है। पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से बीएफए पढऩे के बाद उन्होंने एक्टिंग में जगह बनाई। गुलाल, ब्लैक फ्राइडे, कंपनी, हासिल, मानसून वेडिंग, चमेली जैसी फिल्मों में पंकज झा की एक्टिंग दिखी है। 

4 of 6
Pankaj tripathi
पंकज त्रिपाठी
बिहार के गोपालगंज से संबंध रखने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शुरुआती पढ़ाई पटना से की है। उन्होंने कॉलेज के दिनों से पटना के थिएटर में एक्टिंग करना प्रारंभ कर दिया था। उसके बाद उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। उन्हें फिल्म ‘न्यूटन’ में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के पटना से संबंध रखते हैं। सुशांत की स्कूलिंग पटना में हुई हालांकि मां के निधन के बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की। सुशांत सिंह राजपूत की गिनती आज बेहतरीन एक्टर्स में होती है। 'काय पो चे' ने सुशांत को बॉलीवुड में राह ही नहीं दिलाई बड़े स्टार्स की लाइन के थोड़ा करीब भी पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शारदा सिन्हा - फोटो : facebook
शारदा सिन्हा 
भोजपुरी फोक सिंगर शारदा सिन्हा ने अपनी एकेडेमिक पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से पूरी की है। शारदा सिन्हा का गाया हुआ गाना 'मैंने प्यार किया' का 'कहे तोसे सजना..' गीत एक अमर गीत है। हालांकि इसके बाद शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में कम ही गानों में आवाज दी लेकिन पिछले साल रिलीज हुई गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 का गाना 'इलेक्ट्रीक पिया...' जबरदस्त हिट रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें