जब भी बात बॉलीवुड पर राज करने वाली हीरोइनों की आती है तो श्रीदेवी का नाम बड़ी ही शान और अदब के साथ लिया जाता है...और लिया भी क्यों ना जाए ? आखिर वो हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार जो रही हैं। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और तभी से वो फिल्मों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
2 of 15
श्रीदेवी
अपने पांच दशक के करियर में श्रीदेवी ऐसी ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं कि सभी ने सलाम किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई ऐसी गलतियां भी कीं जिनका उनके करियर पर काफी गहरा असर पड़ा। उन गलतियों का श्रीदेवी को आज तक मलाल होगा।
विज्ञापन
3 of 15
श्रीदेवी
श्रीदेवी के करियर की सबसे बड़ी गलती ये थी कि उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड विनर हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करने से मना कर दिया था। स्पीलबर्ग ने उन्हें अपनी फिल्म 'जुरासिक पार्क' में बेहद खास रोल ऑफर किया लेकिन श्रीदेवी ने ये कहते हुए इंकार कर दिया कि वो अपने करियर के शिखर पर हैं और ऐसे में हॉलीवुड में एंट्री नहीं करना चाहेंगी।
4 of 15
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने अगर उस वक्त हांमी भर दी होती तो शायद आज हॉलीवुड में उनके भी नाम का परचम लहरा रहा होता।
विज्ञापन
5 of 15
'बाजीगर' में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी
दूसरी सबसे बड़ी गलती श्रीदेवी की ये थी कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' रिजेक्ट की। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल था, लेकिन श्रीदेवी के मना करने पर बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी को ये रोल ऑफर किए गए। 'बाजीगर' जबरदस्त हिट रही।
ये फिल्म ना सिर्फ शाहरुख के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई बल्कि इसने शिल्पा शेट्टी के करियर को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया।
विज्ञापन
6 of 15
'डर' में शाहरुख खान और जूही चावला
सिर्फ 'बाजीगर' ही नहीं श्रीदेवी को शाहरुख खान की फिल्म 'डर' में भी एक रोल ऑफर हुआ था, लेकिन श्रीदेवी ने ये कहकर मना कर दिया कि उसमें उनके करने लायक कुछ खास नहीं है। बाद में ये रोल जूही चावला को दिया गया। जूही चावला के करियर में ये फिल्म एक मील का पत्थर साबित हुई।
विज्ञापन
7 of 15
'बागबान' में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सलमान खान
आपको जानकर हैरानी होगी कि चोपड़ा कैंप ने अपनी फिल्म 'बागबान' में श्रीदेवी को लेना चाहा था, लेकिन उस वक्त श्रीदेवी ने ये कहकर मना कर दिया कि वो अभी फिल्मों में वापसी नहीं करना चाहतीं। बाद में ये रोल हेमा मालिनी को दिया गया।
8 of 15
'बागबान' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी
हेमा मालिनी फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी बनीं थीं। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और खूब कमाई की। साथ ही अमिताभ-हेमा की जोड़ी ने भी खूब अवॉर्ड बटोरे। ये फिल्म श्रीदेवी की जबरदस्त कमैबक हो सकती थी।
9 of 15
श्रीदेवी
सिर्फ 'बागबान' ही नहीं, श्रीदेवी ने फिल्म 'मोहब्बतें' में भी एक रोल रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आतीं।
10 of 15
'बेटा' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
इतना ही नहीं निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'बेटा' भी उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी...सिर्फ इसलिए कि वो फिर से अनिल कपूर के साथ काम नहीं करना चाहतीं थीं। बाद में फिल्म में माधुरी दीक्षित को साइन किया गया। इस फिल्म ने माधुरी के करियर को नई ऊंचाईयां दीं।