फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं विशाल आदित्य सिंह? जो नच बलिए 9 में विवादों से छाए, बिग बॉस में कर सकते हैं एंट्री

Sun, 10 Nov 2019 11:32 AM IST
Trainee Trainee एनटरटेंमेंट,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
हाल ही में खत्म हुए नच बलिए के सीजन 9 में डांस से ज्यादा विवादों से सुर्खियां हासिल करने वाले कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह की जल्द ही बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। वैसे भी नए कंटेस्टेंट के आने के बाद से तो घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। लगता है बिग बॉस के मेकर्स इतने हंगामे से खुश नहीं हैं, इसी वजह से घर में एक और नए कंटेस्टेंट को लाने की तैयारी हो रही है। जानिए कौन हैं विशाल आदित्य सिंह?
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय चेहरे हैं। विशाल ने टीवी इंडस्ट्री की शुरुआत 'चंद्रगुप्त मौर्य' से की थी। इसके बाद उनको 'बेगूसराय' से बड़ी पहचान मिली। विशाल ने चंद्रकांता और कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आए थे। विशाल की मुलाकात मधुरिमा तुली से चंद्रकांता के सेट पर हुई थी और दोनों की दोस्ती काफी आगे बढ़ चुकी थी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
विशाल-मधुरिमा का रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और काफी बुरी लड़ाई के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। हालांकि इस बार नच बलिए के बदले कॉन्सेप्ट की वजह से एक्स कपल्स को भी शो में एक साथ भाग लेने का मौका मिला था, दोनों ने शो में आने का फैसला किया लेकिन यहां पर दोनों का रिश्ता कड़वा ही रहा था। दोनों कैमरे के पीछे आपस में बात भी नहीं करते थे। इसके बावजूद दोनों दूसरे नंबर पर आए थे।

4 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने विशाल को शो में लेने का फैसला जल्दबाजी में किया है। सलमान खान के शो में इस बार विशाल आदित्य सिंह नजर आ सकते हैं। वे जल्द ही बिग बॉस का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर सकते हैं और एक प्रोमो की शूटिंग भी कर सकते हैं। यह प्रोमो टीवी पर जल्द दिखाई देगा। बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह राजनीति करते हुए दिखाई देंगे। उनके आने से अंदर का खेल और मजेदार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
विशाल इस वक्त अपने स्टाइलिस्ट से मुलाकात कर रहे हैं और घर के अंदर वो किस तरह के फैशन के साथ दिखाई देने चाहिए इसकी सलाह ले रहे हैं। बिग बॉस शो के ताजा अपडेट्स की बात करें तो इस वक्त बिग बॉस को नई कैंप्टन शेफाली जरीवाला मिल चुकी हैं। शेफाली के ड्यूटी बांटने के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच तीखी बहस हुई थी और पूरा घर हैरान हो गया था। सलमान अब वीकेंड के वार में घरवालों की क्लास लेते दिखाई देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें