फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानिश की मौत के राज से पर्दा उठाना चाहती हैं शिल्पा शिंदे, बोलीं- रहस्यमय है निधन, होनी चाहिए जांच

Wed, 26 Dec 2018 10:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दानिश जेहन, शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 12 की विनर शिल्पा शिंदे का मानना है कि ऐस ऑफ स्पेस फेम यूट्यूब स्टार दानिश जेहर का एक्सिडेंट रहस्यपूर्ण है और इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए। शिल्पा ने ट्वीट कर दानिश की मौत पर कई सवाल खड़े किए हैं। शिल्पा का कहना है कि पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे ने ट्वीट कर लिखा-  दानिश जेहन की रहस्यमय मौत से मैं सदमे हूं। मेरी तरफ से उनके परिवार को सहानुभूति। भगवान दानिश की आत्मा को शांति दे, लेकिन वह खुद ही इस रचे गए ऐक्सिडेंट से परदा हटाएंगे और तभी उनकी आत्मा को भी शांति मिलेगी। इस केस को गंभीरता से लिया जाए और तुरंत जांच की जाए।' वहीं दूसरी तरफ दानिश के फैमिली मेंबर्स का कहना है कि कुछ मौलाना उन पर दबाव बना रहे हैं कि वे दानिश के यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो मैसेज अपलोड करें, जिसमें कहें कि दानिश गलत रास्ते पर चल पड़े थे और अल्लाह ने उन्हें सजा दी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Danish Zehen - फोटो : social media
21 साल के दानिश मस्तमौला इंसान थे। दानिश अपने हेयरस्टाइल से लेकर बिंदास अंदाज के लिए जाने जाने जाते थे। दानिश की एक्सिडेंट में हुई मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि फैंस भी सदमे में हैं। दानिश की मौत की खबर आते ही उनके फैंस पर दुखों का सैलाब टूट पड़ा। दानिश के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनकी मौत की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

4 of 6
Danish Zehen - फोटो : social media
ट्विटर पर यूजर भी दानिश के क्सिडेंट को सोची-समझी साजिश बता रहे हैं। अब असलियत क्या है ये तो हम नहीं जानते। दानिश की मौत के कुछ दिन बाद ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
दानिश के निधन की खबर सुनते ही विकास ने इंस्टाग्राम पर दानिश की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'दानिश तू हमेशा जहन में रहेगा। मैं बाकी के हाउसगेस्ट्स से यह कैसे कहूं कि अब तुम नहीं लौट रहे। तुम Ace Of Space के कलर्ड हेयर किंग #Coolestbadboi हो। जब मैंने तुम्हें पड़े हुए देखा तो तुम बच्चे की तरह दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि तुम अब बस उठने वाले हो। तुम काफी दूर चले गए, लेकिन तुम हमेशा मेरे जहन #Zehen में रहोगे। यह शब्द सिखाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।' दानिश के निधन पर सारा अली खान ने भी संवेदना जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दानिश जेहन
दानिश जेहन का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ था। दानिश के निधन की जानकारी विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका एक्सिडेंट नवी मुंबई के पास सिऑन-पनवेल हाइवे पर हुआ। जब दानिश कुर्ला में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें