फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#BiggBoss12: सलमान संग गोविंदा ने मचाया धमाल, नेहा का टॉर्चर रूम में बुरा हाल

Sun, 07 Oct 2018 05:36 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
बढ़ते दिनों के साथ छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस और भी मजेदार और मनोरंजक होता जा रहा है। हफ्ते के अंत में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आकर सबकी क्लास लगाते हैं। दर्शक सप्ताह के अंत का इंतजार करते हैं ताकि उन्हें सलमान के साथ-साथ किसी ना किसी नए स्टार से मिलने का मौका मिलता है। वीकेंड का वार देखना सभी के लिए हर बार ही काफी मजेदार साबित होता है। शनिवार का दिन काफी दिलचस्प भरा था क्योंकि सलमान इस एपिसोड में अपने बॉलीवुड के पार्टनर के साथ नजर आए तो वहीं इस बार नेहा पेंडसे को टॉर्चर रूम से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
शो की शुरुआत सलमान और उनके प्रिय पार्टनर गोविंदा के साथ हुई। जब-जब बॉलीवुड के ये दो स्टार साथ आए हैं तब-तब कुछ ना कुछ धमाल हुआ है और एेसा ही शनिवार को देखने को मिला। दोनों एक बेड पर सोते हुए नजर आए फिर बिग बॉस के म्यूजिक से दोनों की आंख खुली।
सलमान गोविंदा ने उठने के साथ ही मौज-मस्ती का आगाज कर दिया। खाने-पीने के लिए थोड़ी बहुत नोकझोक के साथ दोनों नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बारे में बात करने लगे तभी बिग बॉस ने उन्हें घर के नियमों का पालन ना करने के लिए घर से निष्कासित कर दिया। इस बात से दोनों काफी खुश हो जाते हैं और स्टेज पर चले जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
गोविंदा अपनी फिल्मों में तेज डायलॉग बोलने के लिए जाने जाते हैं और अपना ये हुनर कल उन्होंने बिग बॉस के घर में भी दिखाया। इतना ही नहीं घरवालों से भी उन्होंने ये डायलॉग बुलवाए। जब सलमान के साथ गोविंदा भी टीवी के जरिए घरवालों से मिले तो सभी बेहद खुश हुए। गोविंदा का स्वागत घरवालों ने जोरदार तालियां बजाकर किया। इसके बाद सलमान ने गोविंदा से कहा कि वो शिवाशीष और श्रीसंत से अपनी फिल्म का डायलॉग बुलवाए, लेकिन दोनों ही इसमें फेल हो गए क्योंकि गोविंदा जैसे तेज डायलॉग बोलना सबके बस की बात नहीं।

4 of 5
neha pendse
पिछले दिनों बिग बॉस ने घरवालों से कप्तानी को लेकर एक टास्क करवाया था जिसमें सुरभि, शिवाशीष और सबा को एक रिंग पकड़ कर रखनी थी। इस टास्क के दौरान नेहा सबा को डिसक्वालिफाई कर देती हैं, जिसके लिए उन्हे पूरा घर दोषी मानता हैं।
नेहा सलमान को यह समझाने की कोशिश भी करते हैं की आप गलत थी क्योंकि आपने सबसे बड़ी चीज नहीं देखी जो सबने देखी और वो थी की इस टास्क को दौरान शिवाशीष रिंग को पकड़ने के लिए अपने हाथ बदल रहे थे। इस बात से नेहा चौक जाती हैं, लेकिन यहां दीपक बताते हैं की उन्होंने ये चीज देखी थी और शिवाशीष के पार्टनर सौरभ को बताया था, पर उन्होंने किसी को बताने से मना कर दिया। इतनी बड़ी गलती नेहा ने नहीं देखी और अपने गलत फैसले की वजह से उन्हें टॉर्चर रूम में जाना पड़ा। जहां एक स्चेच्यू की नाक से कुछ निकलकर नेहा के उपर गिर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
दीपक सौरभ इस बात के लिए लड़ते दिखे की उन्होंने कप्तानी वाले टास्क के लिए दीपक को कसम देकर मना कर दिया था। जिसकी वजह से सुरभि, अनूप, जसलीन दीपक के साथ खड़े दिखे तो वहीं सौरभ का साथ श्रीसंथ, दीपिका और करणवीर देते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें