फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस’ में इन गायकों ने दर्शकों का खूब किया था मनोरंजन, आपका पसंदीदा कौन?

Wed, 23 Sep 2020 08:30 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अनूूप जलोटा, शहनाज गिल, दीपक ठाकुर - फोटो : Instagram/anupjalotaonline, shehnaazgill, ideepakthakur
बिग बॉस 14 शुरू होने वाला है। बिग बॉस के हर सीजन में अलग अलग क्षेत्रों से लोग शामिल होते हैं। इस सीजन की बात करें तो इंडियन आइडल फेम गायक राहुल वैद्य हिस्सा ले सकते हैं। राहुल वैद्य की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को भी शो में देखा जा सकता है। इस तरह बिग बॉस 14 में अपने गायन के जरिए दो गायक दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। इससे पहले भी शो में गायकों ने हिस्सा लिया है। जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन तो किया ही है, साथ ही शो को टीआरपी भी दिलाई। चलिए आपको बताते हैं अभी तक किन किन गायकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 8
अली कुली मिर्जा - फोटो : instagram/aliqulimirzaofficial
गायक और अभिनेता अली कुली मिर्जा ने बिग बॉस सीजन 8 में भाग लिया। अली कुली मिर्जा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

3 of 8
सपना चौधरी - फोटो : Bigg Boss
हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था। शो से पहले ही सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग थी। बिग बॉस के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ। बिग बॉस के घर में सपना कई बार अपने मशहूर गानों पर थिरकती नजर आई थीं।

4 of 8
अनूप जलोटा - फोटो : Bigg Boss
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बिग बॉस सीजन 12 में हिस्सा लिया था। अनूप जलोटा की एंट्री काफी चर्चा में थी। वो शो में जसलीन मथारू के साथ पहुंचे थे। जब शो में अनूप जलोटा ने एंट्री की तो उन्होंने बताया कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड हैं लेकिन घर से बाहर निकलते ही उन्होंने कई इंटरव्यू में ये कहा कि यह उन्होंने महज शो के लिए किया था। दोनों का ऐसा कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
जसलीन मथारू - फोटो : Bigg Boss
बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा के साथ जसलीन मथारू आईं। जसलीन एक अच्छी गायिका हैं। वो अनूप जलोटा की शिष्या हैं। शो में पब्लिसिटी स्टंट के लिए उन्होंने अनूप जलोटा को ब्वॉयफ्रेंड बताया था। घर से बाहर आने पर उन्होंने इस बात को कबूल किया था।
विज्ञापन

6 of 8
दीपक ठाकुर - फोटो : Bigg Boss
बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर ने बिग बॉस 12 में खूब धूम मचाया। दीपक ठाकुर ने शो में अपनी गायिकी से सभी को प्रभावित किया। यही नहीं उनका देसी अंदाज भी दर्शकों को खूब भाया। बिग बॉस के बाद दीपक काफी लोकप्रिय हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
शहनाज गिल - फोटो : Bigg Boss
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वालीं शहनाज गिल को अगर बिग बॉस 13 का सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। शहनाज पंजाब की मशहूर गायिका हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
हिमांशी खुराना - फोटो : Bigg Boss
सीजन 13 में पंजाब की एक और गायिका हिमांशी खुराना ने हिस्सा लिया था। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हिमांशी और शहनाज के बीच अनबन हुई थी। शो में भी दोनों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। बिग बॉस में हिमांशी का सफर ज्यादा लंबा नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें