फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 370 को लेकर गौहर खान से भिड़ीं पायल रोहतगी, कहा- हिजाब में वर्कआउट करती हो क्या?

Mon, 01 Apr 2019 03:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Payal Rohatgi, Gauahar Khan - फोटो : instagram
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहती हैं। हाल में पायल के एक ट्वीट से फिर बवाल मच गया। इस बार उन्होंने धारा 370 को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद उनकी एक्ट्रेस गौहर खान से तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
Payal Rohatgi
पायल रोहतगी ने लिखा है, 'अगर कश्मीर से धारा 370 हटाई नहीं जा सकती है तो वहां से मुस्लिमों को बाहर निकाल दो। केंद्र सरकार को इसे रक्षा क्षेत्र बनाना चाहिए। बहुत से ऐसे कश्मीरी हैं जो अन्य शहरों में रहने भी लगे हैं। कश्मीर हमेशा ही भारत का हिस्सा रहेगा बेशक कश्मीरी रहें या ना रहें। पंडितों को बाहर निकाल दिया, अब मुस्लिमों को भी निकाल देना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
gauahar khan
इस ट्वीट के बाद गौहर खान ने पायल को जवाब देते हुए लिखा, 'हा हा हा, ये बात वो शख्स कह रहा है जो खुद 90% मुस्लिम आबादी के बीच में खुशी से रह रहा है। मुझे गर्व तुम्हारी बिल्डिंग में रहने वाले उन मुसलमानों पर जो तुम्हारे जैसे व्यक्ति को सहन कर रहे हैं।'
 

 

4 of 6
Gauahar Khan
गौहर ने अगले ट्वीट में लिखा, 'कुछ लोग मुसलमानों को अपना घर किराए पर नहीं देते। नफरत फैलान आसाना है। इन विचारों पर शर्म आती है। भारत अपनी विविधता के कारण सुंदर है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो विभाजन की बात करते हैं।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Payal Rohatgi
इसके बाद पायल ने लिखा, 'मुस्लिम आंटी जिसने बिग बॉस जीतने के लिए एक हिंदू लड़के साथ असफल रिश्ता बनाया। तुम हिजाब में वर्कआउट करती हो? क्योंकि मेरी बिल्डिंग में काम करने वाली महिलाएं ऐसा करती हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पायल और गौहर के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया दोनों ने एक दूसरे पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद धारा 370 हटाने की मांग की गई थी और महबूबा मुफ्ती का कहना था, 'अगर धारा 370 हटाई जाएगी तो इस पर हमें फिर से विचार करना पड़ेगा कि कश्मीर भारत का हिस्सा बनेगा या नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें