सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में इस बार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी भी नजर आईं। हालांकि, फिलहाल वह घर से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए आलिया की बहस पूजा भट्ट से हुई थी। पूजा भट्ट ने आलिया पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया था। अब घर से बाहर होने के बाद आलिया ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।