फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: घर में 'पहला चुंबन', उठने लगी इस जोड़े की हरकतों पर अंगुलियां

Wed, 02 Nov 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के घर में आये दिन खूब बवाल और ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं लेकिन इसके बीच कहीं ना कहीं कोई लव स्टोरी भी पनप जाती है और आजकल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा मोनालिसा और मनोज पंजाबी के बीच। सेलिब्रिटी टीम की मोनालिसा और इंडियावाले की टीम के मनोज पंजाबी के बीच प्यार की पींगें बढ रही हैं।
विज्ञापन

Bigg Boss: मोनालिसा ने मनोज पंजाबी को किया किस

2 of 5
ये तो हम देख ही चुके हैं कि चाहे मामला किसी टास्क से जुड़ा हो या फिर किसी टीम का अंदरूनी मामला, मोनालिसा हर बात मनोज पंजाबी से शेयर करती रही हैं। और तो और उन्हें मनोज के साथ बातें करना, साथ में टाइम बिताना बेहद अच्छा लगता है। यही वजह है कि मोनालिसा और मनोज पंजाबी के बीच की केमेस्ट्री को देखकर घर के बाकी सदस्यों ने इस बात का अंदाज़ा लगा लिया है कि वो करीब आ रहे हैं।
विज्ञापन

Bigg Boss: मोनालिसा ने मनोज पंजाबी को किया किस

3 of 5
लेकिन अब मोनालिसा ने सभी घरवालों की उत्सुकता को शांत कर दिया है। दरअसल मोनालिसा ने ये कबूल कर ही लिया कि उन्हें मनोज पंजाबी पसंद हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा ने सभी घरवालों के सामने मनोज को ना सिर्फ गाल पर किस किया बल्कि उन्हें गले भी लगाया।

Bigg Boss: मोनालिसा ने मनोज पंजाबी को किया किस

4 of 5
यह सब देखकर घरवाले बेहद खुश हुए पर कहीं ना कहीं सब लोग मनोज और मोनालिसा के इस प्यार को एक 'सेफ साइड' के रूप में देख रहे हैं ताकि वो घर से बाहर ना जा पायें क्योंकि बिग बॉस के घर में सभी की कोशिश है कि कोई घर से बाहर ना जाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss: मोनालिसा ने मनोज पंजाबी को किया किस

5 of 5
अब मोनालिसा और मनोज पंजाबी का ये प्यार वाकई सच्चा है या फिर एक पब्लिसिटी स्टंट, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। फिलहाल तो घरवाले और दर्शक इन दोनों के प्यार से बने माहौल का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें