हाल ही में बिग बॉस 14 फेम जैस्मीन भसीन का नया गाना रिलीज हुआ है। इसी बीच जैस्मीन भसीन ने एक अजीबो-गरीब पोस्ट लिखकर पोस्ट किया है। जैस्मीन भसीन ने लिखा, “कुछ लोग सच में कितने चालाक होते हैं कि दूसरों के दिमाग में उल्टी चीजें आसानी से डाल देते हैं। वे झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं, आपके साथ बदतमीजी करते हैं और किसी न किसी तरह चीजें ऐसे दिखाते हैं कि आप ही की गलती है। स्मार्ट लोग।”