फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप होते ही बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने ब्वॉयफ्रेंड की वेटर से की तुलना, कहा- 'दुनिया सही थी...'

Fri, 14 Feb 2020 11:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sana khan - फोटो : file photo
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान इन दिनों अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं। वह लंबे समय तक कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट कर रही थीं। सना खान ने मेलविन पर धोखा देने का आरोप लगाया और रिश्ता खत्म कर लिया। सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप के खुलासे के बाद अब सना खान ने ब्वॉयफ्रेंड का मजाक बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sana Khan and Melvin Louis - फोटो : instagram
सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सना खान हाथ में बर्गर लिए ऊपर की ओर किसी को ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन पर लिखा है कि 'जब वेटर आपके बॉयफ्रेंड से भी ज्यादा हैंडसम हो।' वहीं दूसरे कैप्शन में सना खान ने लिखा, 'जब दुनिया सही थी, इस प्वॉइन्ट को कैसे अनदेखा किया'। सोशल मीडिया पर सना खान के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : Social Media
बता करें सना खान के ब्रेकअप की तो उन्होंने बीते दिनों अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में कुछ न्यूज पेपर की कटिंग थी। पोस्ट की कैप्शन में सना ने लिखा,'यह मेरा पहली बार है और ये सच बोलने के लिए मुझे बहुत हिम्मत लगी है। क्योंकि यहां बहुत सारे लोग थे जो इस रिश्ते में विश्वास करते थे और जिन्होंने बहुत प्यार और सम्मान दिखाया लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वहां से सम्मान नहीं मिला जहां से मुझे मिलना चाहिए था। यह आदमी गंदगी है मैं इससे घृणा करती हूं दुर्भाग्य से मुझे ये बात एक साल के बाद पता चली है क्योंकि मैं उस पर आंख बंदकरके विश्वास करती थी। मैंने अपने लिए स्टैंड लिया क्योंकि अगर मैं नहीं लूंगी तो कोई भी नहीं लेगा।

4 of 5
sana khan
सना खान ने आगे कहा, वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है लेकिन इसके कवर के लिए तैयार रहिये।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। वहीं इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की का भी जिक्र किया है हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया है। वहीं सना की इस पोस्ट के बाद गुरुवार को मेलविन लुईस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sana khan, melvin louis - फोटो : social media
मेलविन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो हाथ में मांजा बाध रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं।' मेलविन ने जो टीशर्ट पहनी है उस पर भी यही लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जीतने के लिए।' मेलविन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उनका ये मैसेज सना खान के लिए ही है। इससे पहले सना ने ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस से ब्रेकअप की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। सना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में कुछ न्यूज पेपर की कटिंग है। 

पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड संग सुष्मिता सेन ने मनाया वैलेंटाइन डे, रोमांटिक तस्वीर साझा कर ऐसे जताया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें