फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शादी के बंधन में बंधेंगी काम्या पंजाबी, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

Mon, 10 Feb 2020 10:07 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। पिछले 10 दिनों से ही काम्या की शादी चर्चा का विषय बन गई थी। शादी के 10 दिन पहले ही काम्या ने अपने दोस्तों के संग बैचलर पार्टी की थी। जिसके बाद से उनके घर में माता की चौकी हुई। माता की चौकी के साथ ही काम्या की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। अब काम्या की शादी के एक दिन पहले उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media
काम्या खुद ही अपनी शादी की ताजा अपडेट्स अपने फैन्स को दे रही हैं। दो दिन पहले जहां काम्या ने माता की चौकी की तस्वीरें साझा की थी। तो वहीं उसके अगले दिन काम्या ने शलभ संग अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कर बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। वहीं अब काम्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

3 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media
तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहनी हुई हैं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्त हल्दी लगा रहे हैं। तस्वीरों में काम्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान काम्या की बेटी अपनी मां का हाथ थामे नजर आई। काम्या ने तस्वीरों के अलावा इस सेरेमनी का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वहीं काम्या की इन तस्वीरों और वीडियो पर तमाम सेलिब्रिटीज और काम्या के फैन्स उनको बधाई दे रहे हैं।

4 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media
इससे पहले काम्या ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। दोनों ने गुरुद्वारे में परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस खास मौके पर काम्या ने गोल्डन रंग का कुर्ता और काले रंग का गरारा पहना हुआ था। काम्या इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। काम्या के चेहरे पर उनकी खुशी साफ जाहिर हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि काम्या बीते एक साल से शलभ को डेट कर रही थीं। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि काम्या इससे पहले साल 2003 में बंटी नेगी से शादी कर चुकी हैं। बंटी और काम्या की एक बेटी भी है। काम्या और बंटी की शादी 10 साल में ही टूट गई थी। साल 2013 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दिया और अलग हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें