फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ सोना चाहता था डायरेक्टर, बोलीं- अपनी उंगली से स्क्रैच...

Tue, 01 Oct 2019 01:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Elli Avram - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत करने वाली तनुश्री दत्ता के बाद अब तक कई एक्ट्रेस सामने आकर अपनी आपबीती बता चुकी हैं। बीते दिनों जरीन खान और सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था। अब इस लिस्ट में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एली अबराम का नाम भी जुड़ गया है। एली ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उनके साथ बदसलूकी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
एली अवराम
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में एली ने बताया कि अपने संघर्ष के दिनों जब वो डायरेक्टर्स से मिलती थीं तो वो उनसे अजीब तरह से हाथ मिलाया करते थे। जब उन्हें अपने दोस्त से इस बात का कारण पता चला तो वो हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Elli Avram
एली ने बताया- 'मैं दो डायरेक्टर्स से मिली, उन्होंने मुझसे हाथ मिलाते वक्त मेरे हथेली पर अपनी उंगली से स्क्रैच किया। मैंने अपने दोस्त से इसका कारण पूछा तो वो ये सुनकर हैरान रह गया। उसने फिर बताया कि इसका मतलब था डायरेक्टर मेरे साथ सोना चाहता था।'

4 of 6
elli avram hardik pandya
एली ने कहा- 'मुझे वजन कम करने के लिए कहा गया। मेरी हाईट कम है और मुझे मेरे दांतों के बारे में भी बोला गया। एक लड़की ने मुझसे कहा कि मैं एक्टर नहीं बन सकती क्योंकि मेरी हाइट कम है। मैंने इग्नोर किया, इंडिया में रहने के दो महीने के अंदर ही मुझे लगने लगा कि शायद मुझसे ये नहीं हो पाएगा।'
विज्ञापन

5 of 6
surveen chawla - फोटो : amar ujala
बीते दिनों पिंकविला से ही बात करते हुए सुरवीन चावला ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा मनोरंजन जगत में अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया था। इस दौरान सुरवीन चावला ने खुलासा किया कि वह पांच बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बॉडी पर कई निर्देशकों ने भद्दे कमेंट किए थे। एक डायरेक्टर ने ये तक कह दिया कि मैं आपका क्लीवेज लुक देखना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surveen Chawla - फोटो : instagram
सुरवीन चावला ने अन्य डायरेक्टर के बारे में बताते हुए कहा था- 'साउथ फिल्मों का एक डायरेक्टर मुझसे कह रहा था कि मैं आपके शरीर का एक-एक इंच देखना चाहता हूं। ये सुनकर मैं अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पा रही थीं।' सुरवीन चावला को अपने वजन की वजह से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा- 'मैं एक ऑडिशन देने गई थी वहां एक इंसान ने मुझसे कहा कि मेरा वजन ज्यादा है, जबकि मेरा वजन केवल 56 किलो था।' 

अमीषा पटेल से पहले ये एक्ट्रेस बनने वाली थीं बिग बॉस 13 की मालकिन, इस वजह से नहीं बन पाई बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें