फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर बाइक सवार ने किया हमला, बुरी तरह हुए घायल

Thu, 06 Aug 2020 05:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 13 के रनरअप रहे मॉडल और अभिनेता आसिम रियाज के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आसिम रियाज को एक बाइकसवार ने टक्कर मार दी, जिससे अभिनेता घायल हो गए। इस बात की जानकारी खुद आसिम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ वीडियो साझा किए हैं। आसिम ने बताया है कि वो सड़क पर अपनी साइकिल से जा रहे थे कि अचानक एक बाइक सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी। आसिम ने वीडियो में दिखाया कि किस तरह से उन्हें चोटे आईं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो के मुताबिक, आसिम के घुटने और पैर बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके अलावा उनके कंधे और पीठ पर चोट आई है। हालांकि टक्कर मारने वाला अभी पकड़ा गया या नहीं, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिस, आसिम रियाज - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आसिम रियाज को चोट लगने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। ट्विटर पर लगातार आसिम रियाज का नाम ट्रेंड हो रहा है। अब तक हजारों लोग आसिम को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशी खुराना पर भी हुआ था हमला
याद दिला दें कि आसिम रियाज की करीबी हिमांशी खुराना पर भी पिछले महीने हमला हुआ था। हिमांशी ने बताया था कि उनकी कार पर हमला किया, यहां तक कि उनकी गाड़ी के टायर को भी पंचर कर दिया गया था। 

सुशांत केस: आदित्य ठाकरे के जवाब पर कंगना रनौत का पलटवार, पूछे ये सात सवाल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें