फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, कहा- ‘पॉलिटिकल एजेंडे के तहत हो रहा सब’

Sat, 19 Sep 2020 09:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान, कंगना रणौत - फोटो : instagram/arshikofficial, instagram/kanganaranaut
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रणौत काफी मुखर रही हैं। कंगना कभी महाराष्ट्र सरकार तो कभी जया बच्चन पर निशाना साधती दिखी हैं। इस बीच बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं अर्शी खान ने अभिनेत्री को आड़े हाथों लिया। अर्शी ने कहा कि वो फेमिनिज्म की बात करती हैं, साथ ही दूसरी अभिनेत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करने से नहीं चूकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अर्शी खान - फोटो : instagram/arshikofficial
अर्शी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अर्शी कहती हैं, 'कंगना रणौत तुम बात करती हो औरतों के सम्मान की, फेमिनिज्म की। तुम्हें फेमिनिज्म का एफ भी पता है? तुम हमेशा अपनी इज्जत की बात करती हो जब किसी दूसरे औरत की बात आती है या किसी दूसरे आर्टिस्ट की बात होती है तब तुम उसे बी क्लास अभिनेत्री, सी कैटिगरी, सॉफ्ट पॉर्न बोल देती हो।'
विज्ञापन

3 of 5
अर्शी खान - फोटो : instagram/arshikofficial
अर्शी ने आगे कहा, 'अगर कोई तुम्हें कुछ बोल दे तो तुम भाजपा को ले आती हो। तुम्हें वाई कैटिगरी की सिक्योरिटी मिल जाती है। तुम्हारे जो समर्थक हैं, वैसे वाहियात समर्थक मैंने आज तक नहीं देखे। आराध्या बच्चन को धमकी दी गई। तुमने कभी अपने समर्थकों से कहा कि किसी को धमकी देने से अच्छा है कि उनकी इज्जत करो।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अर्शी कहती हैं, 'जिस तरह की तुम बात करती हो कि लोग तुम्हारा समर्थन करें, ये इस देश में नहीं होता। इस देश में सभी के लिए फ्रीडम ऑफ स्पीच है। तुमने कहा कि तुम्हें ड्रग दिया गया तो आज तक उस ड्रग डीलर का नाम क्यों नहीं बताया। अगर तुम आदित्य ठाकरे को निशाना बनाती हो तो उसे साबित करो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना को निशाने पर लेते हुए अर्शी कहती हैं, 'कंगना अब तुम चुप रहो। अभी ये सब मत करो। सभी को बात समझ आ चुकी है। तुम्हारा ये पॉलिटिकल एजेंडा है। मैडम प्लीज बाहर आकर अपने समर्थकों को महिलाओं की इज्जत करने के लिए कहो, अगर ऐसा नहीं कर सकती तो बस चुप रहो।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें