फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर की पहली ही फिल्म थी सुपरहिट, ड्रग्स लेने की वजह से पत्नी संग जा चुका है जेल

Sun, 02 Dec 2018 07:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
apurva agnihotri - फोटो : file photo
एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री को आपने बिग बॉस सीजन 7 में देखा होगा। अपूर्व अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी के साथ बिग बॉस में आए थे। अपूर्व को सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं में अरमान का किरदार निभाकर सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी मिली। 2 दिसंबर 1972 को जन्मे अपूर्व अग्निहोत्री ने साल 1997 में सुभाष घई की फिल्म परदेस से डेब्यू किया। इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। एक्टिंग की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद अपूर्व गलत वजहों से भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन

2 of 5
apurva agnihotri - फोटो : file photo
अपूर्व की पत्नी शिल्पा ने सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में गंगा का किरदार निभाया था। अपूर्व और शिल्पा ने अपने काम से टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। फिर कई महीने तक ये कपल कैमरे की दुनिया से गायब रहा। अचानक एक साल बाद दोनों चर्चा में आए। दोनों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। पुलिस ने अपूर्व और शिल्पा को मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी में पकड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
apurva agnihotri - फोटो : file photo
पुलिस के पकड़े जाने के बाद अपूर्व और शिल्पा ने पहले तो इससे इनकार किया कि उन्होंने ड्रग्स लिया है। पुलिस ने दोनों को पार्टी से निकालकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। चेकअप के बाद दोनों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इस पार्टी के दौरान 44 और लोगों पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे।

4 of 5
Apurva Agnihotri - फोटो : file photo
अपूर्व और शिल्पा मीडिया के सामने भी आए और लगातार ड्रग्स नहीं लेने की बात ही कहते रहे। बाद में पुलिस कस्टडी के बाद शिल्पा ने कहा कि 'हम लोग केवल एक पार्टी में शामिल होने गए थे। हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि वो एक रेव पार्टी है।' वहीं अपूर्व ने कहा कि 'हमने खुद से ड्रग्स नहीं लिया और ना ही किसी को ड्रग्स लेते हुए देखा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
apurva agnihotri - फोटो : bigg boss
अपूर्व ने आगे बताया कि 'हम लोग पार्टी कर रहे थे तभी अचानक पुलिस आती है और हमें चेक करने लगती है। इससे पहले हमें कुछ समझ में आता हम पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा दिया गया था।' ये पूरा मामला साल 2012 का है। अगले ही साल 2013 में दोनों बिग बॉस के घर में शामिल होने पहुंचे। अपूर्व और शिल्पा ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले ही कॉन्ट्रैक्ट में कहा था कि वो घर के अंदर रेव पार्टी के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें