एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री को आपने बिग बॉस सीजन 7 में देखा होगा। अपूर्व अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी के साथ बिग बॉस में आए थे। अपूर्व को सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं में अरमान का किरदार निभाकर सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी मिली। 2 दिसंबर 1972 को जन्मे अपूर्व अग्निहोत्री ने साल 1997 में सुभाष घई की फिल्म परदेस से डेब्यू किया। इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। एक्टिंग की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद अपूर्व गलत वजहों से भी चर्चा में रहे।