फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरी भाभी पर मेहरबान हुए सलमान खान, बिग बॉस की विनर बनने का भी मिला ईनाम

Wed, 24 Oct 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : अमर उजाला
छोटे परदे के सुपरहिट सीरियल 'भाबीजी घर पर है' से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। छोटे परदे के बाद अंगूरी भाभी अब बड़े परदे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखेंगी। यह बात जानने के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : amar ujala
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शिल्पा शिंदे जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। अभी तक शिल्पा ने केवल ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' में आइटम नंबर किया था। उनके इस आइटम नंबर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन अब वह किसी आइटम नंबर नहीं बल्कि फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde - फोटो : amar ujala
खबरों की मानें तो शिल्पा शिंदे फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में एक्टिंग करती दिखेंगी। इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म में यूलिया एक रेप पीड़िता के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं शिल्पा सह-कलाकार की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने 12 नवंबर को शुरू होगी। 

4 of 5
shilpa shinde - फोटो : amar ujala
माना यह भी जा रहा है कि शिल्पा शिंदे को इस फिल्म में रोल करने का मौका सलमान की बदौलत मिला है। पता हो कि बिग बॉस के सीजन 11 में शिल्पा शिंदे सलमान खान की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा को फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में रोल दिलाने में सलमान खान का अहम रोल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे लंबे समय तक छोटे परदे के शो 'भाबीजी घर पर है' में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आईं थी। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया था। वहीं वह बिग बॉस सीजन 11 की विजेता भी रह चुकी हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए शिल्पा शिंदे ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें