फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss में अनूप जलोटा की एंट्री से लेकर सलमान की मस्ती तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Fri, 24 May 2019 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anup jalota
जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा की 'बिग बॉस' में एंट्री 
'बिग बॉस' सीजन 12 में शुरू होने में कुछ दिन ही बचे हैं। इस बीच एक एक करके शो में आने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। 12 सेलिब्रिटीज के नाम तो पहले ही सामने आए थे और अब एक नया नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा बतौर सेलिब्रिटी शो में आ सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो अनूप जलोटा पहले इस विवादित रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। अपने करियर के दौरान विवादों से दूर रहे अनूप जलोटा ने शो के मेकर्स को मना तक कर दिया था, लेकिन आखिरकार शो के मेकर्स उन्हें मनाने में कामयाब हो गए।

पढ़ें:- Bigg Boss 12: जोड़ियों के अलावा शो में हो सकती है इस भजन गायक की एंट्री, कई बार कर चुके हैं मना
विज्ञापन

2 of 4
Anurag Kashyap
आज है अनुराग कश्यप का जन्मदिन
अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। फिल्में बनाने की लालसा अनुराग को 1993 में मुंबई ले आई। अनुराग सिंह कश्यप 10 सितंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।

पढ़ें:- मुंबई आकर सड़क पर सोने को मजबूर हो गए थे अनुराग कश्यप, 2 शादी की लेकिन आज भी हैं सिंगल
विज्ञापन

3 of 4
Sui Dhaaga
'सुई धागा' का नया गाना 'खटर पटर' हुआ रिलीज
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' का एक और गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल है 'खटर पटर'। फिल्म का टाइटल जितना मजेदार है ये गाना भी उतना ही शानदार है। फिल्म का यह गाना सुनने में तो अच्छा लग ही रहा है, इसके बोल भी मजेदार और प्रेरणादाई हैं। सुई धागा फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रमोशन इन दिनों वरुण और अनुष्का जमकर कर रहे हैं।

पढ़ें: - वरुण- अनुष्का की 'खटर पटर' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखने वालों की संख्या 30 लाख के पार
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
निक ने खुद बताई प्रियंका और अपनी लवस्टोरी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हो चुकी है। सगाई होने के बाद से उनके फैंस में मन में कई तरह के सवाल थे कि आखिरकार इन दोनों की लवस्टोरी कब और कैसे शुरू हुई। इन सभी सवालों का जवाब निक ने दे दिया है। निक ने एक चैट शो के दौरान प्रियंका के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की। 'जोनस ब्रदर्स' बैंड के पूर्व सदस्य निक ने 'द टुनाइट शो' में होस्ट जिमी फॉलन के साथ बातचीत में प्रियंका के साथ प्रेम कहानी के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें