फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूूप जलोटा की गर्लफ्रेंड के पिता को मिल रहींं धमकियां, लोग बोले- हमारी बेटी होती तो काटके फेंक देते

Fri, 21 Sep 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
भजन सिंगर अनूप जलोटा इन दिनों जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । बिग बॉस के घर में जाने से पहले जसलीन ने बताया था कि वो 3 साल से अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं । घर में जाने के बाद अब लगातार जसलीन के पिता केसर मथारू का बयान आ रहा है ।
विज्ञापन

2 of 6
jasleen matharu
केसर मथारू को यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बेटी 37 साल बड़े सिंगर अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं । एक बार फिर जसलीन के पिता का बयान आया है। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बेटी के काफी करीब हूं । मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी ।'
विज्ञापन

3 of 6
anup jalota and jasleen
'मुझे तो तब पता चला जब मैंने बिग बॉस देखा और फिर मुझे मीडिया हाउसेस से कॉल आने लगे । मैं जसलीन से बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद ही बात करूंगा ।' पत्नी के रिएक्शन के बारे में पूछने पर केसर कहते हैं, 'वो कुछ भी नहीं बोल रही हैं ।'

4 of 6
anup jalota and jasleen
'वो एकदम शांत हो गई हैं । अब जब जसलीन बिग बॉस से बाहर आएगी तो ही सच्चाई पता चल पाएगी ।' जसलीन के पिता ने ये भी बताया कि अनूप को बिग बॉस का ऑफर नहीं आया था । बिग बॉस के मेकर्स ने जसलीन को कॉल किया था । 
विज्ञापन

5 of 6
anup jasleen
उन्होंने कहा, 'हम जसलीन के साथ जाने वाले जोड़ीदार के नाम पर सोच-विचार कर रहे थे । तभी जसलीन ने अनूप का नाम लिया । मुझे बताया गया था कि वो गुरु-शिष्य के तौर पर जा रहे हैं । मुझे लगा कि अनूप, जसलीन गार्डियन के तौर पर बिग बॉस हाउस में रहेंगे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anup jalota and jasleen
वो आगे कहते हैं, 'मुझे जानने वालों के फोन आ रहे हैं । वो कह रहे हैं कि हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते । लेकिन मैं इतना पागल नहीं हूं। वो नहीं जानते कि वो मुझे और बर्बादी की तरफ धकेलने की सलाह दे रहे हैं । मैं कभी भी जसलीन और अनूप के रिश्ते को स्वीकार नहीं करूंगा । लेकिन ये उसकी जिंदगी है मैं उसे बांधकर नहीं रखूंगा । वो अपनी जिंदगी की खुद जिम्मेदार है । उसकी बेवकूफी को मेरी इज्जत से क्यों तौला जा रहा है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें