सिनेमा छोड़कर पूरी तरह इस्लाम के प्रचार प्रसार में अपना जीवन लगाने का एलान करने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी कर ली है। सना ने ये निकाह गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया। इस निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार को हुए इस निकाह में सना ने ऊपर से नीचे तक सफेद रंग के कपड़े पहने हैं। साथ ही उनके पति मुफ्ती अनस भी सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए ही नजर आए। जब तक सना खान फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं, तब तक उनके लाखों की संख्या में प्रशंसक रहे। सना ने अपने करियर में 'हल्ला बोल', 'जय हो', 'वजह तुम हो' जैसी कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया है। सना का ज्यादातर काम दक्षिण भारतीय फिल्मों में रहा।