बॉलीवुड में इन दिनों काफी उहापोह मची हुई है। एक मामला शांत नहीं होता कि दूसरा मामला उठ खड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला है। हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि इन सभी आरोपों को अनुराग ने बेबुनियाद बताया है। वहीं अब बॉलीवुड से ही एक और पॉपुलर नाम सामने आया है। जिन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत करने का फैसला लिया है।