फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: दर्शकों के तीखे सवालों से आएगी शालीन और टीना के बीच दरार, एक्ट्रेस बोली महान बनने नहीं...

Sat, 03 Dec 2022 12:50 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीना दत्ता, शालीन भनोट - फोटो : insta
बिग बॉस 16 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे ही घरवालों के बीच भी हर दिन जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है और इस बार तो बिग बॉस के कीचड़ टास्क में प्रतियोगियो ने एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उड़ेला। अब शुक्रवार के वार में बिग बॉस के फैंस को भी बुलाया गया है, जिन्होंने सभी घरवालों से तीखे सवाल पूछे। इस दौरान टीना दत्ता से भी सवाल पूछा गया, कि क्या उन्होंने शालीन से सिर्फ मतलब के लिए दोस्ती की है। जिसके बाद शालीन और टीना में भी जबरदस्त बहस देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 4
टीना दत्ता - फोटो : insta
सबसे पहले एक दर्शक द्वारा टीना दत्ता से सवाल किया गया कि वह बिग बॉस के घर में हर किसी से सिर्फ सहूलियत वाली दोस्ती रखती हैं। आप टास्क में भी लोगों से डील करके सपोर्ट करती हैं, आपने कभी सेल्फलेस सपोर्ट कभी नहीं किया, जबकि आप दूसरों से यही उम्मीद रखती हैं। आप कैपटेंसी के बाद  शालीन को डिच करने वाली थीं। आप कैप्टन बनने का बाद उन्हें छोड़ने वाली थीं, आपने खुद शालीन से ये कहा था, तो फिर आप सिर्फ फायदे के लिए दोस्ती करती हैं, तो आप क्यों बोलते हैं कि आपने फ्रेंडशिप में नहीं निभाया क्योंकि आपने भी तो डील के लिए दोस्ती की है।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : insta
इस सवाल पर टीना कहती हैं कि पहली बात ये बिग बॉस का गेम है और मैं यहां पर एक कंटेस्टेंट बनकर इंडीविजुअल आई हूं, जो गेम खेलने के लिए यहां पर आई है, इसलिए जब मुझे वो मौका मिला था तो मैंने डेफिनेटली उनको बोला था कि अगर मैं आम जनता के खिलाफ जाकर तुम लोगों को सपोर्ट कर रही हूं तो मुझे क्या फायदा मिलेगा और इंडिविजुअल मैं यहां अपना फायदा तो देखूंगी, मैं यहां महान बनने नहीं आई हूं और इंडीविजुअल ही खेलने आई हूं।
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : Social media
टीना की यह बातें सुनने के बाद सलमान कहते हैं कि क्या आप शालीन के साथ भी गेम खेलने आई हैं। अब इसके बाद कल के एपिसोड में टीना और शालीन के बीच जबरदस्त गहमा गहमी देखने को मिलेगी। टीना कहती हैं कि मैं इनसे अब दोस्ती भी नहीं निभाउंगी क्योंकि ये मुझपर ही बैक फायर कर रहे हैं। वहीं टीना की बातें सुनने के बाद शालीन भी अग्रेसिव मोड में दिखाई दिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शालीन और टीना का रिश्ता टिकता है या आएगी दोनों के बीच दरार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें