'बिग बॉस' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। हर साल शो के कंटेस्टेंट से ज्यादा सलमान खान की फीस चर्चा का विषय बन जाती है। काफी समय से खबरें आ रही थी सलमान खान इस बार शो होस्ट करने के लिए 1000 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। लेकिन अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद ही इस बात की सच्चाई बताई और कहा, 'अगर ऐसा होता तो ईडी और इनकम टैक्स वाले बैठे हैं।' दरअसल, सलमान खान का इशारा इतने पैसे मिलने पर ईडी की रेड की ओर थी। अब सलमान खान ने तो अपनी फीस को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर इनकम टैक्स या ईडी शिकंजा कस चुका है।