'बिग बॉस 16' में अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक का सफर शो से खत्म हो चुका है। छोटे भाईजान को अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते ही शो को अलविदा कहना पड़ा था। वहीं, अब 'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के बाद अब्दु ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। वह 15 जनवरी यानी आज अपने अपने फैंस से मिलने जा रहे हैं।