मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में दर्शकों को लगातार ड्रामे और भरपूर हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार हो रहे बवाल दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो को शुरू हुए 7 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में अब शो में ना सिर्फ दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी संबंध भी बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शो में बीते दिनों ट्रॉफी की दावेदारी साबित करने के लिए बिग बॉस ने सभी सदस्यों को वीआईपी कंटेस्टेंट बनने का मौका दिया था।
इसके तहत घर के कुछ सदस्य वीआईपी जोन के लिए चुने गए। वहीं बाकी के सदस्य नॉन वीआईपी सदस्य की श्रेणी में रखे गए। आज प्रसारित हुए एपिसोड में जहां वीआईपी अपग्रेडेशन के विशेषाधिकार टास्क को जीतने के बाद निशांत ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी जोन से बाहर कर दिया। वहीं वीआईपी सदस्य का अधिकार खोने के बाद तेजस्वी और निशांत के बीच नोकझोंक भी नजर आई।