फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहने वालों को छोड़कर 'बिग बॉस 14' नहीं जाएंगे यूट्यूबर कैरीमिनाटी, सोशल मीडिया पर खुद की घोषणा

Wed, 16 Sep 2020 03:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कैरी मिनाटी - फोटो : carryminati
कैरीमिनाटी के नाम से मशहूर यूट्यूब अजय नागर ने टीवी के विवादों से भरे रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में प्रतियोगी के रूप में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इस बारे में सोशल मीडिया पर खुद कैरीमिनाटी ने एक पोस्ट साझा करके यह साफ कर दिया है कि वह इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने वाले। 
विज्ञापन

2 of 5
कैरी मिनाटी - फोटो : carryminati
साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से यह आग्रह किया है कि वह उनके बारे में आ रही खबरों पर भरोसा न करें। कुछ दिनों से चर्चाएं हैं कि देश में यूट्यूब पर रोस्टिंग की दुनिया के बादशाह माने जाने वाले कैरीमिनाटी अभिनेता सलमान खान की होस्टिंग वाले शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का हिस्सा रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
कैरी मिनाटी - फोटो : carryminati
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा भी किया गया कि वह मुंबई पहुंच चुके हैं और यहां के एक होटल में उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। लेकिन अब यह सारी खबरें गलत साबित हो चुकी हैं। कैरी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर झूठी खबरों और उनका यूट्यूब चैनल अनसब्सक्राइब कर रहे अपने फैंस के लिए लिखा, 'मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं! उन सब चीजों में भरोसा न करें, जिन्हें आप पढ़ रहे हैं।'

4 of 5
Bhuvan Bam - फोटो : bhuvan.bam22
देश के एक और मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम को लेकर भी पिछले चार सालों से लगातार अफवाहें आई थीं कि वह बिग बॉस के घर में प्रतियोगी बनकर दाखिल होने वाले हैं। हालांकि, आजतक भुवन इस शो के किसी भी सीजन का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस बुधवार को जब कैरी ने अपने बिग बॉस का हिस्सा न बनने की बात कही तब भुवन ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'तू अगले साल भी जाएगा। जैसे मैं पिछले चार साल से जा रहा हूं।' भुवन ने ऐसा कैरी के लिए उड़ रही अफवाहों के लिए लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैरीमिनाटी, बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि कैरी के 'बिग बॉस' में जाने की खबरों के बाद उनके प्रशंसक नाराज होने लगे थे। इस रोष में वह कैरी का यूट्यूब चैनल भी अनसब्सक्राइब करने लगे। हालांकि, अब कैरी ने खुद ही यह साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि हाल ही में इस शो के रिलीज हुए प्रोमो में बताया गया है कि उसकी शुरुआत तीन अक्टूबर से टीवी पर होने वाली है। इसके प्रीमियर की शूटिंग शो के होस्ट सलमान खान एक अक्टूबर से शुरू करने वाले हैं।

पढ़ें: प्रसून जोशी ने हिंदी फिल्मों को दिए कई शानदार गाने, ढाई घंटे तक पीएम मोदी का इंटरव्यू लेकर खूब रहे थे चर्चा में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें