फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: किसे डेट कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला? शो में गौहर खान से बोले- ‘घर पर गर्लफ्रेंड इंतजार कर रही’

Wed, 21 Oct 2020 01:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram/mrkhabri
टीवी के मोस्ट एलिजिबिल बैचलर्स में शुमार सिद्धार्थ शुक्ला की शादी को लेकर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। बीते दिनों हिना खान ने भी सिद्धार्थ से जानने की कोशिश की। उन्होंने पूछा कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं लेकिन सिद्धार्थ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अब बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram/mrkhabri
दरअसल बिग बॉस के घर में एक टास्क चल रहा था। सिद्धार्थ और गौहर की टीम एक ओर थे। तभी सिद्धार्थ, गौहर की टीम के सदस्य जान कुमार सानू के पास खड़े हो जाते हैं और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। गौहर उन्हें हटाते हुए कहती हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते। सिद्धार्थ मस्ती करते हुए कहते हैं कि ‘तुम मुझे छू नहीं सकती हो। घर पर मेरी गर्लफ्रेंड है।‘ जवाब में गौहर कहती हैं कि ‘अच्छा है तुम्हारे लिए।‘
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान - फोटो : Twitter: @Kaur__Aujla
अब सिद्धार्थ ने ये बात मस्ती में कही है या वाकई वो किसी को डेट कर रहे हैं, वो ही इसका पूरा सच बता सकते हैं लेकिन टास्क के बीच उनके इस बयान से जरूर चर्चा चल पड़ी है। सिद्धार्थ वैसे निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि बिग बॉस में वो जरूर मस्ती के अंदाज में फ्लर्ट करते देखे गए हैं।
 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram: sidhearts_fc
बिग बॉस 13 से निकलने के बाद ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ और शहनाज डेट कर रहे हैं। हालांकि जब भी अभिनेता से पूछा गया उन्होंने इससे इनकार ही किया है। इससे पहले एक अनसीन वीडियो में हिना, सिद्धार्थ से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछती हैं। हिना कहती हैं कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान - फोटो : बिग बॉस
जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, ‘नहीं लेकिन क्यों?’ हिना कहती हैं कि ‘क्योंकि हम (हिना और गौहर) एक दोस्त के तौर पर जानना जाहते हैं।‘ सिद्धार्थ का जवाब होता है कि ‘तुम्हें किसने कहा कि मैं दोस्त हूं तुम्हारा? तुम मेरी दोस्त नहीं हो। सुनो, ठीक है ना। तुम हिना खान हो, मैं सिद्धार्थ शुक्ला हूं, हम दोस्त नहीं हैं ठीक है।‘सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि ‘दो बार ढंग से बात क्या कर लिया, मस्ती क्या कर लिया, इसको दोस्ती लग रही है। इसे साथ में रहना कहते हैं शो के लिए।‘ सिद्धार्थ की बात सुन गौहर हंसने लगती हैं और हिना से कहती हैं कि ‘इसने मुझसे भी यही कहा था।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें