टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है। इस साल बिग बॉस के सीजन 14 में बीते सीजन के विनर्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी आए हैं। शो के दौरान कई सारे टास्क होते हैं। ये सभी सीनियर्स टास्क को मैनेज करते हैं। लेकिन साथ ही साथ कई बातें भी शेयर करते हैं। ऐसे ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मां से जुड़ी एक बात बताई है।