फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान ने ली गौहर खान की चुटकी, कुशाल संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

Sun, 04 Oct 2020 04:36 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14
टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 का आगाज हो गया है। शो की शुरुआत हमेशा की तरह ही धमाकेदार हुई है। शो की शुरुआत से पहले ही शो की एक्स कंटेस्टेंट और विनर रहीं गौहर खान काफी चर्ताओं में आ गई थीं। तो वहीं गौहर ने शो की शुआत पर भी धमाकेदार एंट्री ली और एक बार फिर से सुर्खियां बटोर लीं। शो के दौरान सलमान खान, गौहर को थोड़ा परेशान करे भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : TWITTER- @colorstv
बिग बॉस के 14वें सीजन में इसके पिछले तीन सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को भी बुलाया गया था। इस दौरान इन तीनों ने सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। शो के दौरान सलमान ने हिना खान से सिद्धार्थ और गौहर को लेकर सवाल किए। हिना से उन्होंने पूछा कि दोनों में से किसने शो में पर्सनल रिलेशन अच्छे से हैंडल किया? इस पर हिना खान ने जवाब देते हुए गौहर का नाम लिया। हिना कहती हैं, गौहर ने अपने एक दोस्त के लिए शो छोड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
हिना उस किस्से की बात कर रही थीं जब गौहर ने कुशाल टंडन के लिए बिग बॉस शो छोड़ दिया था। इसके बाद सलमान, गौहर के साथ मजाक करते हुए भी नजर आते हैं। सलमान गैहर से कहते हैं, 'घर के बाहर भी इन्होंने रिश्ता निभाया है।' वहीं सलमान की बात सुनकर गौहर भी ठहाके लगाकर हंसने लगती हैं। इसके बाद सलमान एक बार गौहर से पूछते हैं कि लीडर की क्या क्वालिटी होनी चाहिए? इसके जवाब में गौहर कहती हैं, लीडर को ग्रुप को साथ लेकर चलना चाहिए। इसके साथ ही इस जगह यानी बिग बॉस को तवज्जो देने वाला शख्स चाहिए।

4 of 5
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पुराने प्रतिभागियों को भी एंट्री मिल रही हो। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी 14 दिन तक शो का हिस्सा बने रहेंगे। इन तीनों को सलमान खान के शो में कुछ जिम्मेदारियां मिली हैं। शो में 14 दिनों के लिए सिद्धार्थ को बेडरूम का मालिक बनाया गया है। किचन की मालकिन बनी हैं गौहर खान और हिना खान को मिली है पर्सनल सामान की जिम्मेदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सलमान खान ने बताया कि सभी कंटेस्टेंट्स को इन तीनों तूफानी सीनियर्स को इंप्रेस करना होगा। इसके साथ ही टू बी कंफर्म्ड (To Be confirmed) का टैग हटाकर कंफर्म्ड का तमगा मिल पाएगा। इस दौरान तीनों ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। 'बिग बॉस 14' में सबसे पहला नियम जो बदला है, वो ये है कि इस बार घर में दो हफ्ते तक तीन सीनियर मेंबर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान का कब्जा रहेगा। ये तीनों घर के लिए नियम बनाएंगे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद बोलीं कंगना, 'सुशांत को धमकाया जाता था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें