फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: सबके सामने सलमान खान ने कर दिया सनी लियोनी को प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि शरमा गए दबंग खान

Mon, 04 Jan 2021 02:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और सनी लियोनी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने हुस्न और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। उनकी खूबसूरती के पीछे तो बॉलीवुड के सबसे एलिजबल बैचलर सलमान खान भी दिल हार चुके हैं। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने शो बिग-बॉस 14 में किया है। हाल ही में सनी लियोनी बिग-बॉस14 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में पहुंची थी। उस दौरान सलमान ने सनी से काफी मस्ती की और साथ ही ये भी बता दिया कि वो सनी से प्यार कर बैठे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
गौरतलब है कि सनी लियोनी भी 'बिग-बॉस 5' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मिली थी। इसके बाद भी सनी बिग बॉस के घर को भूली नहीं। हाल ही में सनी जब वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंची तो बिग-बॉस के घर वाले उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए। सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि खुद सलमान भी सनी को देखकर काफी खुश हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone and salman khan - फोटो : social media
सलमान ने इस दौरान सनी से कहा कि उन्हें लवेरिया हो गया है। बता दें कि मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया था, जिसमें सनी लियोनी सलमान से पूछती हैं कि, 'आपकी बीमारी क्या है? ये सुनकर सलमान कहते हैं कि मुझे अभी आपसे प्यार हो गया है। इसे लवेरिया कहते हैं'। 



4 of 5
सनी लियोनी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की बात सुनकर सनी अपने दिल पर हाथ रखती हैं और कहती हैं सलमान...सलमान। फिर बोलती हैं कि देखो मुझे भी हो गया है। इसके बाद सलमान हंसते हुए सनी लियोनी को गले लगा लेते हैं। गौरतलब है कि कंटेस्टेंट के साथ-साथ फैंस को भी सलमान और सनी लियोनी की ये फ्लर्टिंग काफी पसंद आ रही हैं। बता दें कि इस एपिसोड में सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोनालिसा भी बतौर गेस्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान बिग बॉस सीजन-10 - फोटो : Social Media
एपिसोड की बात करें तो मोनालिसा ने घर से एक सदस्य को एलिमिनेट करने वाले टास्क में हिस्सा लिया। उन्होंने लिपस्टिक से मिरर पर उस सदस्य का नाम लिखा जो घर से बेघर होगा। खबरों की मानें तो राहुल महाजन घर से बाहर होने वाले हैं। राहुल इस हफ्ते कप्तान बने थे लेकिन अब वो शायद घर से बाहर कर दिए जाएंगे हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि राहुल बाहर निकले हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते डबल इविक्शन होगा। ऐसे में फैंस के लिए आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार साबित होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें