बिग बॉस 14 खत्म हो चुका है। घर से निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट सेलिब्रेशन के मूड में है। किसी को पार्टी करते हुए देखा गया तो किसी ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। हालांकि राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी में परेशानियों का सामना कर रही हैं। राखी सावंत की मां जया सावंत इस वक्त कैंसर से लड़ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां की तस्वीरें साझा की हैं।