फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के घर में राखी सावंत ने तोड़ा रुबीना का कीमती सामान, फूट फूट कर रोई 'छोटी बहू'

Sat, 06 Feb 2021 12:03 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना-राखी - फोटो : Instagram
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में आएदिन एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) और रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। लेकिन इन दिनों दोनों के बीच ये लड़ाई कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। अब लग रहा है कि इसी लड़ाई के चलते राखी ने रुबीना का महंगा सामान भी तोड़ दिया है। जिसके बाद रुबीना दिलाइक फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में राखी सावंत बिना डिजाइनर के हैं। इस वजह से निक्की तंबोली ने उन्हें अपना सामान इस्तेमाल करने के लिए दिया था। जब सामान लौटाने की बारी आई तो राखी और निक्की के बीच लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में रुबीना का महंगा मेकअप पैलेट टूट गया। इतना ही नहीं निक्की के सामान का भी काफी नुकसान हो गया। अपनी पसंदीदा कीमती सामान टूटने पर रुबीना काफी दुखी हो गईं और वह एक कोने में खड़ी होकर रोन लगीं। इतना ही नहीं गुस्सा होकर निक्की ने भी राखी को उधार दिया हुआ अपना मेकअप का सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना - फोटो : Instagram
हाल ही में रुबीना को लेकर देवोलीना भट्टाचार्य और राखी ने कई वार किए। जिसकी वजह से रुबीना काफी उदास दिखीं। हाल ही में रुबीना ने देवोलीना और राखी पर पॉपुलैरिटी पाने के लिए झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया था। इसी पर गुस्सा होकर दोनों ने रुबीना को काफी खरी-खोटी सुनाई। दोनों ने कहा कि, 'रुबीना केवल अपने इमोशनंस के बारे में सोचती हैं। बाकियों की भावनाओं के बारे में उन्हें कोई मतलब नहीं है।' 

4 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
खैर, ये पहली बार नहीं है जब राखी और रुबीना के बीच लड़ाई हुई है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो आया है। इसमें राखी अभिनव को बोलती हैं कि 'तुम ठरकी हो।' इस पर अभिनव गुस्से में बोलते हैं कि 'मैं ठरकी हूं। ये ही तेरी गंदगी है राखी।' तो वहीं से राखी बोलती हैं कि 'मुझे गंदगी मत बोल।' तभी रुबीना गुस्से में आती हैं और बाल्टी भरकर पानी राखी के ऊपर डाल देती हैं। रुबीना राखी को बद्तमीज औरत कहकर बुलाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना - फोटो : Instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी राखी और रुबीना के बीच बड़ी लड़ाई हुई थी। उस वक्त राखी ने अभिनव का नाड़ा खींचा था। जिसके बाद रुबीना काफी गुस्सा हुई थीं। इसके बाद वीकेंड के वार में भी ये मुद्दा उठाया गया। जिसके बाद राखी ने भी अभिनव से बात करना बंद कर दिया था। फिलहाल, 'बिग बॉस' के घर में कुछ भी चल रहा हो लेकिन दर्शकों को ये सीजन खूब पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें