राहुल वैद्य
- फोटो : यूट्यूब
दरअसल राहुल वैद्य ने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से की थी। वह साल 2004 में इस शो का हिस्सा थे। इस दौरान शो के जज सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान थीं। इंडियन आइडल से जुड़ा राहुल वैद्य का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'प्रीटी वुमन' को गाते हुए नजर आ रहे हैं।