फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू को गले लगाकर फूट फूटकर रोईं निक्की तंबोली, क्या घर से हो गईं बेघर?

Wed, 21 Oct 2020 06:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़कती दिखीं। सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस एलान करते हैं कि तीनों टीमों में से जो टीम खेल में हार गई वो बाहर जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो में निक्की तंबोली रोती हुई दिखाई दीं। पहले वो जान कुमार सानू को गले लगाकर रोती हैं उसके बाद वो गौहर और हिना को अलग अलग गले लगाती हैं। निक्की तंबोली तीनों सीनियर्स के पैर छूती हैं जिसके बाद हिना उन्हें समझाने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
प्रोमो वीडियो से ये साफ नहीं होता कि कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएगा क्योंकि कई कंटेस्टेंट को रोते हुए दिखाया गया है। ऐसे में वीडियो देखने के बाद और कंफ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन घर से बाहर जाएगा?
 

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
बीते एपिसोड की बात करें तो बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान को मिलकर यह फैसला लेने के लिए कहा कि उनमें से किसकी टीम विजेता रही है। तीनों बहस करने लगते हैं और कोई भी फैसला नहीं ले पाते हैं। गौहर खुद को गलत बताती हैं और कन्फेशन रूम से बाहर आ जाती हैं जबकि हिना कहती हैं कि उन्हें बेमतलब की बहस नहीं करनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
वहीं रुबीना एक बार फिर से सलमान खान से पंगा लेती हुई दिखीं। रुबीना ने सलमान खान के एक बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने अभिनव शुक्ला को सामान बताया था। रुबीना ने कहा कि सलमान खान ने उनके पति को नेशनल टीवी पर सामान बुलाया। बिग बॉस से वो कहती हैं कि ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकतीं और घर छोड़ देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें